Follow Us:

स्वतंत्रता सेनानी सुशील रत्न के निधन पर सुक्खू ने जताया शोक

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील रत्न की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सुशील रत्न के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके साथ साथ वह समाज सुधारक एवं जनता के सेवक भी थे। कांग्रेस पार्टी और आमजन के लिए किए उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

सूक्खू ने ज्वालाजी के पूर्व विधायक संजय रत्न को पितृ शोक होने पर ढांढस बंधाया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सूक्खू ने कहा कि सुशील रत्न स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे। सोमवार रात 11:50 पर पीजीआई चंडीगढ़ में उनका निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।