Follow Us:

हमीरपुरः सुजानपुर प्रशासन ने बरसात के समय नदी-नालों के पास न जाने को लेकर जारी किया अलर्ट

जसबीर कुमार, हमीरपुर |

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण नदी, नाले और खड्डें उफान पर हैं। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन जिसको लेकर पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। जिला प्रशासन ने नदी, नालों और खड्डों में न जाने की लोगों को हिदायत दी है। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगा कर रखें हैं। फिर भी कुछ नदी, नालों और खड्डों में नहाने के लिये उतर जाते हैं।

आपको बता दें कि जिला हमीरपुर के सुजानपुर और नादौन से ब्यास नदी बहती है। आज कल बरसात के चलते नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है। स्थानीय निवासी का कहना है कि प्रशासन ने नदी के मुहानों पर चेतावनी बोर्ड तो लगा दिये हैं और लोगों को प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।

वहीं, अक्सर देख गया है कि कुछ लोग प्रशासन की चेतावनी को देखकर अनदेखा कर देते हैं और नदी में उतर जाते हैं और पानी के बहाव में बह जाते हैं। यहां पर इस तरह कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जब प्रवासी परिंदे बाहरी राज्यों या विदेशों से यहां पर सर्दियों में पहुंचते हैं तो प्रशासन की तरफ से पुलिस नदी की गश्त करती है। ताकि इन परिंदों का शिकार न कर सके कोई, उसी तर्ज पर बरसात के दिनों में पुलिस को नदी के मुहानों पर अपनी गश्त करनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति नदी में न उतर सके।

उधर, एसडीएम सुजानपुर शिल्पा बेक्टा की माने तो इस सन्दर्भ सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएं, हालांकि प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट पर ये बोर्ड स्थापित भी कर दिए हैं। लोगों की मांग उचित ठहराते हुए एसडीएम ने जल्द ही नदी के मुहानों पर पुलिस गश्त लगाने की बात कही।