Follow Us:

इस सेवा समिति ने दी जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए सहायता

सचिन शर्मा, मंडी |

असहाय सेवा समिति सुंदरनगर ने सामाजिक उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत नगरपालिका सुंदरनगर के अंबेदकर नगर के गरीब परिवार से सबंधित देवी राम की  बेटी आशु की शादी के लिए 21 हजार रूपये से जरूरी उपयोगी वस्तुएं देकर सहायता की।

समिति के  अध्यक्ष  सीएल गुप्ता , महासचिव के.एस.जम्वाल, उपप्रधान पूजा वालिया और नरेश बेदी वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ने संयुक्त रूप से यह सामान घर जाकर सौंपा। गौरतलब है कि असहाय सेवा समिति लम्बे समय से जरूरतमन्द लोगों को स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा,शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करती है।