Follow Us:

सनी देओल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, करीब 2 माह बाद मनाली से वापस लौटे मुंबई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। करीब दो माह तक मनाली में रहने के बाद रिपोर्ट आते ही  मुंबई लौट गए हैं। बता दें कि पिछले महीने मनाली से मुंबई जाने के लिए सनी देओल ने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई जाना कैंसिल करना पड़ा था। सनी को कोरोना संक्रमण के बावजूद कोई लक्षण न होने के चलते होम आइसोलेशन में रखा गया था

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सनी देओल ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वह दिसंबर के पहले हफ्ते में मुंबई जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते मनाली में ही रुकना पड़ा। मनाली बीएमओ ने बताया कि कुछ दिन पहले सनी देओल के मनाली के पास दशाल गांव में उनके घर जाकर दोबारा कोराना टेस्ट किया था। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।