हिमाचल की बेटी डेंटिस्ट सुरभि राणा बिग बॉस के घर पहुंची हैं। वह यहां वाइल्ड कार्ड एंट्री से अंदर आई हैं। इससे पहले वह बिग बॉस के आउटर हाउस में थीं। एंट्री मिलने के बाद वह अब सीजन 12 में रविवार से प्रतिभागियों के साथ दिख रही हैं।

उनकी शुरुआती पढ़ाई राजकीय उच्च स्कूल रंगड़ से और बारहवीं तक की पढ़ाई ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर से हुई है। सुरभि ने एमएस रमैया डेंटल कॉलेज बेंगलुरु से डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। उनके पिता विक्रम राणा परिवहन विभाग के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता राजेश्वरी राणा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हैं। उनके दो भाई हैं, जो डॉक्टर हैं। वहीं, सुरभि की मां ने देश के लोगों सहित उनके प्रशंसकों से उन्हें वोट करने की अपील की है।

बता दें कि सुरभि रोडीज एक्सट्रीम में नेहा धूपिया की टीम में रहीं हैं ।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…