Follow Us:

टांडा अस्पताल में सफाई कर्मचारी को लगा कोरोना का पहला टीका, प्रिंसिपल ने लगवाया दूसरे नंबर पर

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल टांडा में आज 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। देश और प्रदेश भर में चले इस अभियान में आज टांडा में सबसे पहला वैक्सीन का टीका सफाई कर्मचारी अंजू वालिया को लगाया गया। उसके बाद दूसरा टीका टांडा अस्पताल के प्रिंसिपल भानु अवस्थी ने लगवाया। आपको बता दे कि टांडा अस्पताल में 1000 वैक्सीन आई हैं और आज 100 लोगों को लगाई जानी है।

सफाई कर्मचारी अंजू वालिया ने बताया कि उन्हें सबसे पहला टीका लगाया गया है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और अब वह काम कर रही है। किसी भी प्रकार की दिक्कत उन्हें टीका लगवाने के बाद नहीं आई है। उन्होंने प्रिंसिपल और सरकार का धन्यवाद किया कि उन्हें सबसे पहला टीका लगाया। वहीं, टांडा अस्पताल के प्रिंसिपल भानु अवस्थी का कहना है कि टांडा में 1000 वेक्सीन आई है। आज 100 लोगों को वेक्सीन लगाई जा रही है। मैंने भी वैक्सीन लगाई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं।