Follow Us:

तजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी ज्वाइन की

desk |

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर हिमाचल के सह प्रभारी के साथ AICC सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं बीजेपी ज्वाइन कर ली हैं।
बता दें कि तजेंद्र सिंह बिट्टू मूल रूप से पंजाब कांग्रेस का बड़ा फेस है। वह साल 2021 में हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए गए थे। हालांकि हिमाचल के 2022 के विधानसभा चुनावों में तजेंद्र सिंह काफी एक्टिव रहे थे। उनका इस तरह से कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।