Follow Us:

टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में 20-21 सितंबर को होगी फायरिंग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सहायक आयुक्त(उपायुक्त) कांगड़ा डॉ. मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में 20 से 21 सितम्बर, 2019 तक फायरिंग की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि कमांडिंग आफिसर, 7009 ईएमई, 56 एपीओ ने उक्त अवधि में फायरिंग अभ्यास का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया है।

उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी सहित क्षेत्र के साथ लगती अन्य पंचायतों के लोगों से फायरिंग अभ्यास की अवधि में फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।