हिमाचल के रामपुर (सलोग) की 16 साल की तनवी राणा ने मिस टीन 2017 का खिताब जीत लिया है। हिमाचल की बेटी ने ये खिताब शिमला के कालीबाड़ी हॉल में अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित मिस टीन 2017 का खिताब अपने नाम किया। कई राज्यों से आए प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए तनवी ने ये टाईटल जीता। इस खिताब को जीतने के बाद तानवी का सलेक्शन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स के लिए हुआ है जहां वो अपना जलवा बिखेरेगी।
तनवी इससे पहले भी कई खिताब जीत चुकी है। 14 सितंबर को हुए मिस टीन हिमालय का ताज भी अपने नाम किया था। तानवी अपनी इस जीत से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही इस क्षेत्र में रूचि रखती है और इसी में आगे बढ़ना चाहती है।
तनवी इस समय पंजाब के मोहाली में 12वीं की छात्र है। उनके पिता आर्मी में है और माता गृहणी है। दोनों अपनी बेटी की कामयाबी से बेहद खुश हैं।



