हिमाचल

मनाली की तान्या का कमाल, मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज किया अपने नाम

हिमाचल प्रदेश के मनाली की तान्या ने चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज अपने नाम किया है। 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने पर तान्या को एक लाख रुपये नकद इनाम मिला है। इसके अलावा छह फीट ऊंची ट्रॉफी भी दी गई।

तान्या ने कहा कि गोल्डन आर्ट्स प्रोडक्शन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता जीतने वालों को फिल्मों के अलावा मॉडलिंग के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल करने का मौका मिलता रहा है।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। 2019 में शुरुआत के समय उनका वजन 70 किलो था। इसे व्यायाम और योग कर 12 किलो तक कम किया। अपना व्यक्तित्व निखारने के अलावा पढ़ाई पर भी फोकस किया।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी माता को दिया है। कहा कि मां ने हमेशा ही उनकी हौसलाअफजाई की है। उन्हें कई फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर आने के अलावा गानों के शूट में भाग लेने के ऑफर आ रहे हैं। बॉलीवुड के कई नामचीन प्रोडक्शन हाउस ने भी उनसे संपर्क किया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

4 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

6 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

6 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

9 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

9 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

9 hours ago