Follow Us:

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

|

 

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह के तपिश भी बढ़ी है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 9.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
केलांग का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। ऊना का तापमान भी नॉर्मल की तुलना में 3.1 डिग्री के उछाल के बाद 36.2 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 3.6 डिग्री ज्यादा के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) फिर से एक्टिव हो रहा है।
ऐसे में 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 8 जिलों और गुरुवार को 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 22 सितंबर के बीच 711.4 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 573.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।