Categories: हिमाचल

लाहौल-स्‍पीति में लगातार लुढ़क रहा पारा, जमने लगी चंद्रभागा नदी

<p>लाहौल स्पीति में पारा लगातार लुढ़क रहा है, जिससे चंद्रभागा नदी जमने लगी है। लाहौल स्&zwj;पीत&zwj;ि की कई झीलें पहले ही जम गई है। यहां लगातार तापमान में ग&zwj;िरावट आ रही है। बुधवार को ही शाम पांच बजे केलंग का तापमान शून्&zwj;य नीचे पहुंच गया था। लाहौल स्&zwj;पीत&zwj;ि के ऊंचाई वाले अधिकतर जलस्रोत जम गए हैं, इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बर्फ़बारी से इस ज&zwj;िले को मुख्&zwj;यधारा से जोड़ने वाला रोहतांग दर्रा पहले ही बंद हो चुका है।</p>

<p>लाहौल के लोग अब पूरी तरह से हवाई सेवा पर ही निर्भर हो गए हैं। लाहौल के लोगों ने बताया कि घाटी में पारा लगातार लुढ़क रहा है। उन्होंने बताया कि जल स्रोत भी जमने लगे है। दारचा, योचे, छीका रारिक, जिस्पा, नेनगर, गवाड़ी, चौखंग व मयाड़ घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में जलस्रोत जम गए है।</p>

<p>पटन घाटी के निवासी अशोक और दिनेश जसपा ने बताया कि चंद्रभाग नदी लगभग जमने लगी है। हालांक&zwj;ि, अभी पूरी तरह से बर्फ की चादर नदी पर नहीं बनी है, लेक&zwj;िन ज&zwj;िस ढंग से तापमान में ग&zwj;िरावट आ रही है, उससे यह नदी कुछ द&zwj;िन में पूरी तरह से जम जाएगी।</p>

<p>रोहतांग दर्रे सहित धुंधी जोत, मकरबेद शिकरबेद, हनुमान टीबा, इंद्र किला, हामटा, भृगु की पहाड़ियों, डशोहर झील सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए है। मौसम के।बदले मिजाज से लाहुल व कुल्लू&nbsp; मनाली घाटी एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गई है।&nbsp; पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी भी खुश है। मनाली शहर में भी बर्फ़बारी होती है तो नव वर्ष की संध्या के दौरान सैलानियो का सैलाब उमड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago