Follow Us:

हड़ताल पर गए 108-102 एंबुलेंस कर्मचारियों पर लगेगा एस्मा, सरकार ने दी चेतावनी

पी. चंद |

प्रदेश के चार जिलो के 108 और 102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को मांगो को लेकर हड़ताल पर जाना महंगा पड़ गया है। सरकार हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर एस्मा लगाने जार रही है। यही नहीं सरकार ने एम्बुलेंस कंपनी जीवीके को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मांगों को लेकर चार जिलो सोलन सिरमौर चंबा शिमला के 800 एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों से बातचीत की गई है और इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी मिले थे और कर्मचारी मान भी गए थे। लेकिन, बावजूद इसके कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों पर एस्मा लगा रहे हैं और कंपनी को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। परमार ने कहा की प्रदेश में लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी ।

बता दें कि एम्बुलेंस कर्मचारी दो दिन से मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदेश के चार जिलो में अभी भी हड़ताल पर चल रहे हैं और कर्मचारी मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। चार जिलो के 800 कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। वहीं लोगों को भी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। लोगों को आपातकाल में एम्बुलेंस नहीं मिल रही है।