Follow Us:

शिमलाः विश्व विद्यालय में मनाई गई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म शताब्दी

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि रामेश्वर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख आरएसएस विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र में हुआ था और ठेंगड़ी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और मजदूरों के हितों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था जिसे उनकी जन्म शताब्दी समारोह में याद किया गया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ठेंगड़ी मजदूरों को सच्चे हितैषी थे। ठेंगड़ी ने मजदूरों के उत्थान के लिए भारतीय मजदूर संघ समेत विभिन्न संगठनों की स्थापना की। ठेंगड़ी के बल पर ही भारतीय मजदूर संघ संगठित होने के साथ राष्ट्र और असंगठित मजदूर हितों का कार्य कर रहा है।ठेंगड़ी ने देश के किसानों और मजदूरों के हितों को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ी और देश मे समानता लाने के लिए काम किया। ठेंगड़ी काफी दूरदर्शी और गहन चिंतक थे उनके बताए रास्ते पर चलने की आज आवश्यकता है।