<p>जिला ऊना के चिंतपूर्णी के आरनवाल में ढांक से गिरे एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित बचा लिया है। बुजुर्ग करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। लेकिन चिंतपूर्णी पुलिस की मदद से उसे मौत के मुंह से बाहर निकाला गया। घायल की पहचान चुनी लाल 85 साल निवासी गांव आरनवाल के रूप में हुई है। जो कि पांव फिसलने से पहाड़ी के नीचे गिर गया।</p>
<p>चिंतपूर्णी पुलिस प्रभारी जगबीर सिंह, एचसी बलबीर, एमसी पन्ना लाल, गोपाल कृष्ण, राजेश कुमार सहित अन्यों की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकाला जा सका। घायल को उपचार हेतु ऊना अस्पताल भेजा गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3917).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…