Categories: हिमाचल

बोर्ड मुख्यालय से लाइव देखा जा सकेगा परीक्षा का संचालन, शिक्षक को दिया जाएगा टेक्निकल इनविजलेटर का दायित्व

<p>हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं इस मर्तबा सौ फीसदी सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। यह दावा स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुरेश कुमार सोनी ने किया है। डॉ सोनी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय से भी परीक्षाओं के संचालन को लाइव देखा जा सकेगा, इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में वर्चुअल वॉल क्रिएट की जाएगी, जो कि तैयार हो गई है। वर्चुअल वॉल में लाइव देखा जा सकेगा कि परीक्षा कैसे चल रही है। लाइव किसी परीक्षा केंद्र में कुछ गलत नजर आएगा तो फोन पर सूचित करके सुधार को कहा जाएगा और एक्शन की जरूरत होगी तो एक्शन भी लिया जाएगा। यहीं नहीं इस मर्तबा सीसीटीवी का बैकअप रखने के लिए एक शिक्षक को टेक्निकल इनविजलेटर का दायित्व भी दिया जाएगा। यह सब प्रक्रिया स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए अपनाई जा रही है।</p>

<p>गौरतलब है कि गत वर्ष आयोजित बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की स्थाना सुनिश्चित नहीं हो पाई थी, लेकिन इस मर्तबा बोर्ड ने सौ फीसदी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करवाने का निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग आग्रहपूर्वक जाएगी, जिससे स्टूडेंटस में हड़कंप न मचे। एडीएम को फ्लाइंग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर फ्लाइंग टीम होगी। वहीं वाइस प्रिंसिपल की अध्यक्षता में भी एक अलग से फ्लाइंग दस्ता होगा। किसी भी सेंटर में 2 ही फ्लाइंग जाएंगी। यही नहीं बोर्ड की भी अलग से फ्लाइंग होगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4904).jpeg” style=”height:334px; width:640px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago