Categories: हिमाचल

किसान समृद्व होगा तभी बनेगा देश सशक्त : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय किसान जागरुकता कार्यशाला में कहा कि किसान समृद्व होगा तभी सशक्त देश का निर्माण संभव है। इसके लिए केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने बहुआयामी लक्ष्य निर्धारित किया है और इसी दिशा में योजनाएं एवं कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं।  प्रत्येक खेत की मिट्टी की सेहत के आधार पर गुणवत्तापूर्ण बीजों तथा पोषक तत्वों का प्रावधान किया जा रहा है, मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्व हो रहे हैं। इसके साथ ही किफायती लागत पर जोखिम कम करने के लिए नई फसल बीमा योजना तैयार की गई हैं और किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें मिलकर किसानों को खेती की सिंचाई के लिए सोलर वाटर पंप लगाने में भी मदद करेगी। किसानों के खेतों को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए काउ सेंच्युरी बनाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं । इसके साथ ही उपदान पर सोलर फेंसिंग का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ई-नाम के जरिये किसानों को उपज का सही मूल्य दिलवाने की दिशा में भी केंद्र की मोदी सरकार ने पहल की है। उन्होंने कृषि मंडी उपज समिति को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को ई-नाम के साफ्टवेयर के उपयोग के बारे में उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि किसान लाभांवित हो सकें।

धूमल ने कहा कि हमीरपुर जिला में कृषि की अपार संभावनाएं हैं। हमीरपुर जिला के किसानों को नगदी फसलों की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों की समस्याओं और शिकायतों का जल्द ही समाधान सुनिश्चित बनाना चाहिए ताकि किसान सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाएं किसानों के लिए कारगर सिद्व हो रही हैं तथा किसानों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago