Follow Us:

विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागियों की अंतिम सूची जारी, ये हुए सिलेक्ट

ग़ौरव |

2 से 6 जनवरी तक होने वाले विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए 30 सुंदरियों में प्रतिस्पर्धा होगी। वायस ऑफ विंटरकार्निवाल प्रतियोगिता के लिए 32 प्रतिभागी दौड़ में हैं। चयन समिति ने विंटर क्वीन सहित वायस ऑफ विंटर कार्निवाल के चंडीगढ़, शिमला, मंडी और मनाली में ऑडिशन करवाए थे। इनमें करीब 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कार्निवाल कमेटी ने 30 विंटर क्वीन और 32 वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल के प्रतिभागियों का चयन कर लिया है।

विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए इनका हुआ चयन

चंडीगढ़ से चांदनी कौशिक, वैष्णवी पराशर, दामिनी शर्मा, प्रजोल शर्मा, ज्योदिका, शिमला से पलवी, चिना, मनीषा विष्ट, दिव्य, शिवानी, अंकिता, पलक शर्मा, भारती अत्रि, मंडी से मानवी गुप्ता, आर्य अहलूवालिया, प्रियंका, शबनम, मनाली से सृष्टि शर्मा, आयुषी शर्मा, इंद्रा देवी, सृष्टि सूद, कविता, सीता, विनीता वर्मा, सुखविंदर बैंस चयनित हुई हैं। जबकि ऑनलाइन लिए गए ऑडिशन में प्रशिका शर्मा, मालविका, रितिका शर्मा, शनकांगों, पिहू को चयनित किया है।

वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल के लिए इनका हुआ चयन

चंडीगढ़ से सुशील स्लोत्रा, अमीषा नेगी, तजिन छोंजोम शिमला से बंसीलाल, केतन तोमर, कार्तिक ठाकुर, ऋषभ सलूथरा, कनक जोशी, नेहा दीक्षित, मोनिका शर्मा, मंडी से इंद्रजीत सिंह, शिवानी ठाकुर, विवेक मौर्य, दुष्यंत ठाकुर, उर्मिला सोनी कुलदीप कुमार मनाली से विजय वीर, जैकब, सुषमा का चयन हुआ जबकि ऑनलाइन लिए गए ऑडशन में सोनम चौधरी, सुब्रत शर्मा, त्रिवेणी सूर्य, रायसोनी, वंदना, विशाल सैनी, मीरा जोशी, खुशवंत सिंह, राधिका लाल, अभिमान शर्मा, नरेश और प्रभजोत कौर का चयन हुआ है।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि विंटर कार्निवाल में सभी प्रतियोगिताओं को रोचक बनाया जाएगा।