Follow Us:

सीजन की पहली बर्फबारी ने खोली सरकार के प्रबंधों की पोल: छाजटा

पी.चंद |

प्रदेश में बर्फबारी से निपटने के लिए सरकार के इंतजामों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि पहली ही बर्फबारी से निपटने में सरकार और प्रशासन नाकाम रहा है जिससे प्रदेश की जनता और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यसवंत छाजटा ने कहा कि पहली बर्फबारी में ही जिला प्रशासन और सरकार की व्यवस्था की पोल खुल गई है। मौसम की पूर्व जानकारी के बाद भी सरकार के इंतजाम पुख्ता नहीं हो पाए। रोड अभी तक नहीं खुल पाए हैं बिजली पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। आइजीएमसी के लिए हजारों लोग रोजाना जाते हैं लेकिन इस रास्ते को भी अभी तक नहीं खोल पाए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड के मामले चिंताजनक हैं। सरकार को इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि एमसी इलेक्शन को देखते हुए बीजेपी अपने फायदे के लिए नए वार्ड मर्ज करने जा रही है। पूर्व में जोड़े गए वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं से मरहूम हैं। ऐसे में बीजेपी निगम की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं।