Follow Us:

भांग की खेती को लीगल करने पर सरकार कर रही विचार: मुख्यमंत्री

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भांग की खेती को लीगल किए जाने के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि प्रदेश में भांग की खेती को लीगल करने की मांगे उठ रही हैं। सरकार क़ानूनी पक्ष को देखकर इसको लीगल करने पर अध्ययन कर रही है। हिमाचल में भांग की खेती को व्यवहारिकता में किया जा सकता है या नहीं इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से भांग की खेती को लीगल करने की मांग उठ रही है। कांग्रेस पार्टी और सीपीआईएम भी पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने की मांग उठाते रहे है। कुल्लू के कांग्रेसी विधायक सुंदर सिंह ने बीते कल ही भांग की खेती की इजाज़त देने की मांग उठाई है।

प्रदेश में भांग की खेती की मांग पर तर्क दिया जा रहा है कि भांग से दवाई भी बनती है। इसलिए हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करना चाहिए। जहां एक तरफ भांग से दवाईयां बनेंगी वहीं दूसरी तरफ किसानों की आय भी दोगुनी होगी।