Categories: हिमाचल

राज्यपाल ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू उठा कर रिज मैदान के साथ लगते क्षेत्र में की सफाई

<p>पहाड़ों की रानी शिमला में टूरिस्ट सीज़न के बीच हर जगह गंदगी का आलम है। इसे देखते हुए प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार सुबह शिमला नगर निगम के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए रिज मैदान और आसपास के क्षेत्र में खुद झाड़ू उठा कर सफाई की। इस दौरान शिमला नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर समेत निगम प्रशासन के अधिकारियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। गर्मियों के मौसम में पहाड़ों की रानी शिमला में मैदानी इलाकों से लाखों की तादात में पर्यटक पहुंचते हैं जो प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और इसी तरह के कई उत्पाद खुले में फेंक कर चले जाते हैं।</p>

<p>जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सैलानियों द्वारा शहर में बिखेरी गई गंदगी को साफ करने के मकसद से शिमला नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान छेड़ा है। जिसमे निगम प्रशासन के अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल हुए। राज्यपाल ने पर्यटक स्थल रिज मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।</p>

<p>राज्यपाल ने निगम प्रशासन को शहर को साफ रखने के लिए सख्ती बरतने और आम जनता और सैलानियो से शहर को स्वच्छ रखने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक होने की भी अपील की।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago