Categories: हिमाचल

19 अप्रैल से 8वीं एमटीबी साइकिल रेस का आगाज, 6 देशों के 102 खिलाड़ी लेगें भाग

<p>दुनिया की सबसे खतरनाक और रोमांचक माने जाने वाली साइकिल रेस का आगाज शिमला से 19 अप्रैल को होगा। हस्तपा और हीरो साइकिलस तीन दिवसीय 8वीं हीरो एमटीबी साइकिल रेस का आयोजन 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक करने जा रहा है। इस बार रेस में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों सहित 6 देशों जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड, नेपाल के 102 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें भारतीय रक्षा बल के प्रतिभागी भी शामिल हैं।</p>

<p>रेस शिमला से शुरू होते हुए मशोबरा, भेखलटी, सरोग ,क्यारटू, क्यारकोटी, क्रेगनेनो से शिमला रिज मैदान में सम्पन होगी। प्रतिभागियों को दो दिन में 110 किलोमीटर का टेढ़े मेंढ़े रास्ते का सफर तय करना होगा। रेस के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के मकसद से इस बार प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने का भी हस्तपा ध्यान रखेगा। रेस का मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकलिंग की तरफ रुझान बढ़ाना है जिससे पर्यावरण साफ सुथरा रहे और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से भी लोगों को निजात मिल सके। साइकलिंग पहाड़ी क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए भी काफी अहम भूमिका निभा सकता है।</p>

<p>हस्तपा ने 1 हजार किलोमीटर का साइकिल ट्रेल नेटवर्क बनाने का सरकार को प्रस्ताव भेजा है जिससे पर्यटक उन ट्रेल पर जाकर साइक्लिंग कर वादियों का आनंद उठा सके। रेस में इस बार 14 वर्षिय सबसे कम उम्र का प्रतिभागी और 55 वर्षीय सबसे अधिक उम्र का प्रतिभागी भाग ले रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

3 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

3 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

4 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

4 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

8 hours ago