Categories: हिमाचल

हमीरपुर से जुड़ी अटल की यादें…

बात करीब 43 साल पहले की है। उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बतौर संघ प्रचार हमीरपुर आया करते थे। उस दौरान उनसे जुड़ी स्मृतियों को काफी लोग याद करते हैं। 70 के दशक में अटल जी की स्वर्गीय जगदेव और वकील कालीदास के साथ अक्सर हमीरपुर के आयोजित कार्यक्रमों देखा जाता था। उसी दौर को याद करते हुए यहां के नागरिक आनंद स्वरूप भावुक हो उठते हैं।

आनंद स्वरूप का कहना है कि उनके जहन में अभी भी वो पल जिंदा हैं, जब अटल जी उनके घर आया करते थे। शहर की गलियों में घुमना, चाय की दुकानों पर अपने करीबियों के साथ चुस्की लेना और देश की विदेश के मसलों पर विमर्श रखना विशेष क्षण होते थे। बतौर संघ प्रचारक उनकी कार्यशैली को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता। उस दौरान दिए गए उनके भाषण आज भी जिवंत हैं। आनंद स्वरूप बताते हैं कि अटली जी तब हमीरपुर में जनसैलाब को नहीं बल्कि नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते थे। तत्कालीन दौर में भी लोग उनकी वाणी से बंध जाते थे और भाषण के मर्म पर अक्सर चर्चा होती रहती थी। अक्सर नुक्कड़ सभाओं में उन्हें शांता कुमार और जगदेव के साथ देखा जाता था।

अटल जी हमीरपुर के किसी सराय या रेस्ट-हाउस नहीं बल्कि आम कार्यकर्ताओं के घरों में रूका करते थे। हमारे घरों में रुकने के दौरान भी उनके व्यक्तिव के दूसरे पहलू को भी देखा। जब घर में बैठते तो उनकी बातें बेहद हल्की-फुल्की हुआ करती थीं। खाने के भी बहुत शौकीन थे। ख़ास तौर पर हिमाचली व्यंजन के प्रति उनका विशेष अनुराग रहता था। घरों में बातचीत में वह गंभीर चिंतन को भी मजाकिया अंदाज में रख देते थे। हालांकि, उसमें व्यंग्य काफी गहरा होता था। आनंद स्वरूप कहते हैं कि उनके  दुनिया से चले जाने से ऐसा लग रहा है कि हमारा अभिभावक और मार्गदर्शक हमसे दूर हो गया।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago