Follow Us:

चंबा: पानी लाने गई नाबालिग हुई हैवानियत का शिकार

समाचार फर्स्ट |

जिला में एक 10 वर्षीय बच्ची एक दरिंदे की हैवानियत का शिकार हुई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर से पानी लाने के लिए गई थी। लड़की को अकेला देख कर स्थानीय व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित नाबालिग ने घर पहुंच कर सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद लड़की और उसके पिता ने थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसपी चंबा डाॅ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना तीसा में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार  कर कोर्ट में पेश किया गया।