Follow Us:

श्रीनगर में शहीद हुए बिलासपुर के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सुरेन्द्र जम्वाल, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के चंगर क्षेत्र का लाल भारत मां की बलिबेदी पर न्यौछावर शहीद पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।  जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के माता-पिता बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दुःख की घड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी शहीद के गृह क्षेत्र पहुंचे।

नैनादेवी तहसील के अंतर्गत आने गांव चंगर तरसूह का 22 साल के जवान करनैल सिंह कश्मीर घाटी में सेना में अपनी ड्यूटी निभाते हुये हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फीली पहाड़ियों पर अपनी ड्यूटी पर तैनात करनैल सिंह बर्फ के पहाड़ में दब गया जिसके बाद सेना द्वारा उसके शव को बाहर निकाला गया। शहिद करनैल सिंह का पार्थिव शव उसके पैतृक गांव पहुंच गया जहां उसके माता पिता और बहनों का रो रोकर बुराहाल है तो वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि करनैल सिंह 2018 में 19 डोगरा रेजिमेंट में चयन हुए थे 1 साल देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। वहीं, शाहिद करनैल सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर किया गया।