हिमाचल

श्याम सरन नेगी के देहांत की खबर निकली झूठी, अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

बुधवार रात को देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के देहांत की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डली तो ये खबर तेजी से आग की तरफ हर तरफ फैल गई। यहां तक की कई लोगों ने तो श्‍याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद जिला प्रशासन को खुद इस मामले सफाई देनी पड़ी। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन ने इस खबर का खंडन करते हुए बताया कि देश के पहले वोटर बिल्कुल स्वस्थ हैं और वे अपने निवास स्थान पर कुशल मंगल हैं।

डीसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के देहांत की अफवाह फैलाई थी जिसपर जिला प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस किसी ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी अफवाह फैलाई है प्रशासन उसे तलाश कर उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई करेगा।

बता दें कि इससे पहले 18 नवंबर को भी श्याम सरन नेगी के देहांत की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी। लेकिन पुलिस और प्रशासन अभी तक ऐसे किसी भी शरारती तत्व को पकड़ नहीं पाई है।

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

22 hours ago