हिमाचल

वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है: बिंदल

प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में इतना कुप्रबंधन देखने को मिला है, यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश का एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है और इस उत्सव का प्रभाव पूरे प्रदेश और देश पर पड़ता है।

यहां कुप्रबंधन होना साफ रूप से दिखता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है और धरातल पर व्यवस्था तो उलटी दिशा में चल रही है। दशहरे महोत्सव की दिव्यता व भव्यता और पवित्रता पर स्वालिया निशान लगाना सरकार की विफलता है और निंदनीय है।

हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और देवताओं के रीति रिवाजो का मान सम्मान प्रदेश की जनता कई दशकों से करती आ रही है, पर इस बार कुल्लू दशहरे में कुछ विपरीत ही देखने को मिला जब देवताओं का आगमन कुल्लू में हुआ तो उनको सरकार द्वारा उचित स्थान न देकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और उसके बाद जिस प्रकार से देवताओं के स्थान पर आग लगी यह कोई शुभ संकेत नहीं है।

बिंदल ने कहा कि कुल्लू दशहरे की व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्न चिन्ह उठते चले जा रहे हैं अगर आप देवताओं के लिए दिए टेंट के बारे में बात कर ले तो उनके मानको पर भी सवाल उठे हैं, किस प्रकार से उन टेंट में आग लग जाती है, क्या सरकार को आग को लेकर उचित प्रबंध नहीं करना चाहिए था? क्या यह प्रबंधन सरकार की विफलता नहीं है?

बदलती व्यवस्था परिवर्तन तो इस तरफ इशारा करता है की स्थानीय राजनीति का बहुत बड़ा प्रभाव अब स्थानीय मेलो, कार्यक्रमों और उत्सवों पर पढ़ना शुरू हो गया है।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago