हिमाचल

जनता भी कहने लगी, बागी और दागी विधायक नहीं चलेंगे: देवेंद्र जग्गी

जनता भी कहने लगी, बागी और दागी विधायक नहीं चलेंगे: देवेंद्र जग्गी
धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस में आगे लाए जाएंगे पुराने कार्यकर्ता 

प्रदेश कांगे्रस महासचिव एवं नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि अब तो जनता भी बागी विधायकों को लेकर कहने लगी है कि बागी और दागी विधायक नहीं चलेंगे। देवेंद्र जग्गी नगर निगम धर्मशाला की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के लिए कम्यूनिटी हॉल कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर सरकार को गिराने का काम किया है, जिसकी प्रदेश कांग्रेस निंदा करती है। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जनता का कहना है कि हमने विधायक को चुनकर भेजा था, लेकिन विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ जा रहे हैं, इसी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं कि छह विधायकों ने पार्टी के साथ गलत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह प्रदेश हिम में काम कर रहे हैं और पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। धर्मशाला ब्लाक कांगे्रस कमेटी को पार्टी ने भंग कर दिया है। पुराने कार्यकर्ताओं जो कि 4 से 5 दशक से कार्य कर रहे हैं, उन्हें ब्लाक कांग्रेस में आगे लाया जाएगा। लोकसभा चुनावों को लेकर सीएम के लगातार कांगड़ा जिला के दौरे को लेकर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी गारंटियां पूरी कर रही है और गारंटियों बारे जनता को अवगत करवाने के लिए सीएम सुक्खू प्रदेश के सभी जिलों के दौरे भी कर रहे हैं।
महिला सम्मान निधि फार्म की दी जानकारी
देवेंद्र जग्गी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के लिए नगर निगम धर्मशाला ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा व पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा गया तथा महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई। इसी के साथ प्रदेश सरकार की ओर से 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये देने के लिए भरे जाने वाले फार्म की भी महिलाओं को जानकारी दी गई। उन्हें यह बताया गया कि पहली अप्रैल से महिला सम्मान निधि के 1500 रुपये के लिए फार्म भरने की शुरूआत की जाएगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago