Follow Us:

आउटसोर्स पर भर्तियों को लेकर सचिवालय के बाहर गरजे सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

पी. चंद, शिमला |

सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों पर विरोध जताया और सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर हर रोज धरने की चेतावनी दी है।

सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने कहा कि सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियां की जा रही है। वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्य सचिव र मुख्यमंत्री को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सचिवालय के बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और यहां प्रदेश के लोग जिन्होंने सरकार बनाई है उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज अफसरशाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। जिसके बाद कर्मचारी धरने, नारेबाजी करने के लिए मजबूर हो गए हैं वह जब तक उनकी मांगों को सुना वह माना नहीं जाता है तब तक हर रोज धरना प्रदर्शन किया जाएगा।