Categories: हिमाचल

प्रदेश में 10 सितंबर से खुलेंगे मंदिर, 15 सिंतबर तक हिमाचल में आने जाने के लिए जारी रहेगा पंजीकरण

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों को 10 सितंबर से खोलने का फैसला लिया गया है। भाषा, कला और संस्कृति विभाग इस संबंध में एसओपी तैयार करेगा। लिहाजा 15 सितंबर तक प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण जारी रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि बॉर्डरों को खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।&nbsp;</p>

<p>इसके अलावा क्वारंटीन को 14 दिनों से घटाकर 10 दिन करने का फैसला लिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को मास्क और सोस्ल डिस्टेंसिंग को कढ़ाई से लागू करने को कहा गया है। वहीं, इनकम टैक्स भरने वाले APL उपभोक्ताओं को डिपओं में गेहूं का आटा और चावल प्रदान करने का फैसला लिया गया है। जबकि डिपो के बाकि सामान उन्हें कोई भी सब्सिडी नहीं दी जाएगी।&nbsp;</p>

<p>कैबिनेट ने नगरोटा बगवां में सब ट्रेजरी खोलने की मंजूरी दी है। इस सब ट्रेजरी के लिए विभिन्न श्रेणियों के 5 पदों को भरने की भी मंजूरी दी गई है। मंडी जिला के थुनाग के बागचांघी में उप तहसील खोलने की मंजूरी दी है। साथ ही यहां विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को भी भरने की मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने नई बनाई गई उप तहसीलों में 6 पटवार सर्कल बनाने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 10 पदों को भरने का फैसला लिया है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago