Follow Us:

बिलासपुरः नैना देवी का इस साल का कुल अनुमानित बजट 86 करोड़ से अधिक सर्वसम्मति से हुआ पारित

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

विश्व विख्यात शक्ति पीठ नैना देवी का साल 2019 का  मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 86 करोड़ 60 लाख 70 हजार 199 रूपए  मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मंदिर न्यास की एक महत्पूर्ण बैठक आयुक्त मंदिर न्यास जिलाधीश बिलासपुर राजेस्वर गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बजट पेश करते हुए मन्दिर आयुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि साल 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित  बजट 86,60,70,199 रूपए  रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभी तक न्यास के पास  61,87,70,199 करोड़ रूपए सुरक्षित है।

बैठक में आयुक्त मंदिर न्यास जिला धीश बिलासपुर राजेस्वर गोयल बताया गया कि वर्तमान में न्यास के 2 करोड़  के कार्य चले है और नये कार्यों पर न्यास 2019 में  3 करोड़ 14 लाख खर्च करेगा। मुरम्मत कार्यों पर न्यास 63 लाख खर्च करेगा। विकास कार्यों  की चर्चा करते हुए न्यास आयुक्त ने बताया कि साल 2019 में न्यास  मन्दिर के सौन्दर्यकरण और मास्टर प्लान बनाने पर ध्यान देगा था। आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा अनुसार हर कार्य को गति प्रदान करेगा।

इस प्रकार न्यास का आज नयना देवी में  साल 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित  बजट 86,60,70,199 रूपए  सर्वसम्मती पास कर दिया। सभी न्यासियों ने मन्दिर न्यास का अनुमानित बजट पास होने पर मेज थपथपाई। न्यास आयुक्त और न्यास अध्यक्ष ने सभी न्यासियों को बधाई दी।