Follow Us:

मां दुर्गा लंगर समिति की अनोखी पहल, अस्पताल में मरीजो-तीमारदारों को उपलब्ध करवा रही फ्री में खाना

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर में मां दुर्गा लंगर समिति ने क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक अनोखी पहल की शुरूआत की है। यह लगंर समिति प्रतिदिन अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को दोपहर के भोजन के लिए लंगर का आयोजन कर रही है। लंगर प्रतिदिन दोपहर 12:30 से शुरू होगा और भोजन समाप्त होने तक चलता रहेगा। लंगर समिति ने जिलाधीश बिलासपुर विवेक भाटिया से इस लंगर का शुभारंभ करवाया।

इस मौके पर विवेक भाटिया ने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराना एक परमार्थ का कार्य है। किसी भी शुभ कार्य को अच्छी भावना से आरंभ करने का प्रतिफल यह रहता है कि उन कार्यो की पूर्ति के लिए दैवीय शक्तियां अपना आर्शीवाद और सहयोग अपर्ति करती हैं। यही कारण है कि मां दुर्गा लंगर समिति द्वारा आरंभ किया गया साप्ताहिक भण्डारा अब प्रतिदिन के लंगर में परिवर्तित हो गया है।  

वहीं लंगर समिति के सदस्यों का कहना है कि उन्हें इस लंगर के लिए स्थानिय प्रशासन और बिलासपुर के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अगर इसी प्रकार से कर्मचारियों और बिलासपुर के लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहा तो मरीजो व उनके तीमारदारों के लिए दोपहर के भोजन के अतिरिक्त रात्रि भोजन व सुबह के नाश्ते की भी व्यवस्था आरंभ की जाएगी।