Categories: हिमाचल

इंदौरा मारपीट मामला: पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने SDM से लगाई न्याय की गुहार

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा की एक महिला अपनी व्यथा लेकर एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन के पास पहुंची। महिला ने एसडीएम को दिए शिकायतपत्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने स्थानीय पुलिस और एक डॉक्टर पर संगीन आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।

महिला इंदु उर्फ रजनी पत्नी सतीश कुमार निवासी अटाहड़ा स्थित भंदौड़ ने बताया कि 30 जून को करतार सिंह, राकेश कुमार, राज कुमार, दर्शन ने उसके पति पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन, उसका पति बच गया और उनके कथित हमले में उसके पति की टांग टूट गई और अन्य गंभीर चोटें आईं। महिला के अनुसार उक्त आरोपियों ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर आरोपी ने उनसे लिखित माफीनामा दिया था। महिला ने बताया कि उक्त हमलावरों ने कस्सी और बैंबू स्टिक से उसके पति को मारने का प्रयास किया।

महिला के साथ क्षेत्र की महिला मंडल सदस्यों ने एसडीएम इंदौरा को दिए शिकायतपत्र में आरोप लगाया कि पुलिस इतने बड़े मामले को साधारण लड़ाई – झगड़े की धाराएं लगाकर उनके केस को साधारण बनाने का प्रयास कर रही है और प्राथमिकी में हड्डी टूटने की धारा तक को जोड़ा नहीं गया है, जो कि संदेहात्मक है। महिला ने मामले में हत्या का प्रयास किए जाने की धारा प्राथमिकी में शामिल कर कारवाई करने की मांग की। वहीं महिला ने चिकित्सकीय जांच कर रहे डॉक्टर पर भी आरोपियों से कथित मिली भगत का आरोप अपने उक्त शिकायतपत्र में लगाया है।

पीड़िता के अनुसार एक्सरे रिपोर्ट को हड्डी रोग विशेषज्ञ अथवा रेडियोलॉजिस्ट लिखता है। जबकि उसके पति की एक्सरे रिपोर्ट एक एमबीबीएस लिख रहा है जो बिल्कुल गलत है। महिला ने बताया कि उसके पति का एक्सरे नूरपुर हुआ जबकि रिपोर्ट गंगथ का चिकित्सक लिख रहा है। उसने कहा कि यदि नूरपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं था तो रिपोर्ट के लिए टांडा क्यों रैफर नहीं किया गया। महिला ने आरोप में साफ साफ कहा कि ऐसे डॉक्टर  पैसों की खातिर किसी की भी जिंदगी से खिलवाड़ कर करते हैं। महिला ने उसके मुकदमे में सही छानबीन करने की गुहार लगाई है।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने महिला के मामले में न्यायोचित कारवाई हेतु शिकायतपत्र एसडीपीओ नूरपुर को प्रेषित कर दिया है। महिला से पूरा न्याय किया जाएगा। वहीं,  एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि महिला ने मुझसे बात की है मैं स्वयं इस मामले को एग्ज़ामिन करूंगा।

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

35 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

50 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

1 hour ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

2 hours ago