हिमाचल प्रदेश में कल यानी 2 फ़रवरी से मौसम फिर मौसम बदलेगा। 5 फरवरी तक ऊपरी इलाकों में बर्फ़बारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी माह में इंद्रदेव ने लोगों को काफी निराश किया है। इस बार जनवरी में न के बराबर बारिश और बर्फ़बारी हुई है। इस कारण प्रदेश में किसान और बागवान सूखे से परेशान हैं।
15 साल बाद जनवरी माह में इस तरह सूखा निकला है। अब ताज़ा मौसम के बदलाव से उम्मीद है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों के लिए 3 और 4 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।
.png)



