Categories: हिमाचल

कुल्लूः इस बार अंतरराष्‍ट्रीय दशहरा होगा प्लास्टिक मुक्त

<p>अंतरराष्&zwj;ट्रीय दशहरा इस बार 8 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। दशहरा उत्सव में 2 हजार बजंतरियों द्वारा एक साथ देव धुन बजाई जाएंगी। सीएम ने परंपराओं को सहेजने के लिए यह परामर्श दिया था। 12 या 13 अक्टूबर जिस दिन सीएम कार्यक्रम में मौजूद होंगे, उस दिन देव धुन कार्यक्रम का आयोजन होगा। देव ध्वनि के साथ पुजारी मंत्र उच्चारण करेंगे। इस बार कुल्लू दशहरा प्लास्टिक मुक्त होगा। जिला में अधिकारियों को मिलने वाले बुके से भी हटेगा प्लास्टिक, टेप की जगह लगेगी उन या अन्य धागा। यातायात व्यवस्था के लिए अलग से रिजर्व बटालियन हो गई है। ग्राउंड पर नज़र रखने के लिए दो ड्रोन कैमरे भी रहेंगे।</p>

<p>शहर को चार जोन में बंटा गया है। गाड़ियों के शहर में आते ही पुलिस को जानकारी मिलेगी। 70 की जगह इस बार 90 सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। दशहरा की सांस्कृतिक संध्या के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन होंगे और उन्&zwj;हें इसी दौरान पहले किए कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी। दलालों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जाति आधारित या अन्य फूहड़ गीत गाने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने 10 फीसद तक प्लॉट रेट बढ़ाने का&nbsp; सुझाव दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

30 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

37 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

42 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

53 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago