Categories: हिमाचल

इस बार नए स्वरूप में नजर आएगा मनाली का राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल: गोविंद सिंह

वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 2 से 6 जनवरी तक मनाया जाने वाला मनाली का राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव नए स्वरूप में नजर आएगा। इसमें सांस्कृतिक, पर्यटन और विंटर स्पोट्र्स से संबंधित गतिविधियों के अलावा आम लोगों व पर्यटकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रति जागरुक करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। शुक्रवार को मनाली में राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोविंद सिंह ने यह जानकारी दी। इस बैठक में वन मंत्री ने आयोजन समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों के साथ शरदोत्सव के विभिन्न प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि शरदोत्सव के माध्यम से जहां मनाली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में पर्यटन का विस्तार होता है, वहीं देश-विदेश के पर्यटक यहां की समृद्ध लोक संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि शरदोत्सव के मुख्य आकर्षणों में स्थानीय एवं विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्विन स्पर्धा, वॉयस ऑफ कार्निवल, बेबी शो, फैशन शो और सामूहिक नाटी रहेगी। उन्होंने बताया कि मॉल रोड पर आयोजित की जाने वाली सामूहिक नाटी में मनाली क्षेत्र के लगभग 120 महिला मंडलों की करीब 4000 महिलाएं भाग लेंगी। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए 15 प्रदेशों के सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश के सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक दल स्ट्रीट डांस करेंगे।

गोविंद सिंह ने कहा कि शरदोत्सव के माध्यम से विंटर स्पोट्र्स और एडवेंचर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए इनसे संबंधित स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वन मंत्री ने इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रस्साकशी व अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। आयोजन समिति पहली बार स्मारिका का प्रकाशन करवाएगी, जिसमें क्षेत्र की लोकसंस्कृति, पर्यटन, विंटर स्पोट्र्स, एडवेंचर स्पोट्र्स और अन्य गतिविधियों का समावेश किया जाएगा। वन मंत्री ने शरदोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी विभागों, स्थानीय निकायों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, अन्य संस्थाओं और समस्त क्षेत्रवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्सव के विभिन्न प्रबंधों के लिए उपसमितियों का गठन कर दिया गया है। इन उपसमितियों के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें।

स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त शरदोत्सव मनाएंगे

गोविंद सिंह ने कहा कि शरदोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाएगा तथा उत्सव को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस संबंध में होटल एसोसिएशन और सभी होटलियरों से चर्चा की जाएगी। स्थानीय नगर परिषद 25 दिसंबर से ही शहर में तीन शिफ्टों में सफाई आरंभ कर देगी और यह व्यवस्था 10 जनवरी तक जारी रहेगी। उत्सव से एक दिन पहले और समाप्ति के बाद मनाली में सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

5000 पौधे लगाकर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन मंत्री ने बताया कि शरदोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा और 5000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनाली के प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ वातावरण और हरे-भरे जंगलों के कारण ही यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। इन्हें कायम रखना हर मनालीवासी का कर्तव्य है। शरदोत्सव के माध्यम से इस बार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश भी दिया जाएगा।

मोटर वाहन अधिनियम पर करेंगे जागरूक

आम लोगों को यातायात नियमों से अवगत करवाने तथा इनके अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय टैक्सी यूनियन, ट्रक व बस आपरेटर यूनियन शरदोत्सव के दौरान अलग स्टॉल लगाकर जागरुकता का संदेश देंगी। मनाली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। वन मंत्री ने कहा कि शरदोत्सव के दौरान शहर के भीतर निजी वाहनों का अनावश्यक प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने वाहन का कम से कम प्रयोग करेंगे।

ऑडिटोरियम के निर्माण और शहर के भवनों में एकरूपता की संभावना तलाशें अधिकारी

गोविंद सिंह ने कहा कि मनाली शहर के सौंदर्य को निखारने के लिए यहां के भवनों के डिजाइन एवं वास्तुकला में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और नगर परिषद के पदाधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने को कहा। वन मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को मनाली में एक बड़े ऑडिटोरियम के निर्माण को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

Samachar First

Recent Posts

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

15 mins ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

48 mins ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

1 hour ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

1 hour ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

4 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को लिखा पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

4 hours ago