Follow Us:

कुल्लूः हजारों महिलाओं ने नाटी से दिया पोषण का संदेश

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में आयोजित की गई मेगा नाटी ने इस बार फिर उत्सव की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगा दिए। जहां साल 2015 में कुल्लवी नाटी को 'इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड' में शामिल किया गया वहीं, अब यह नाटी कुल्लू दशहरा उत्सव का एक हिस्सा बन गई  है।

महानाटी में जिलाभर से आई हजारों महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में लिया भाग

विशाल रथ मैदान परंपराओं और संस्कृति से सराबोर दिखा। चिलचिलाती धूप में महिलाएं मैदान में सुबह नौ बजे से पहुंचना शुरू हो गईं थीं और इतनी बड़ी संख्या में सभी का पंजीकरण सुनिश्चित बनाना बेशक चुनौतीपूर्ण कार्य था। स्वच्छता और पोषण अभियान की जागरूकता थीम पर नाटी का आयोजन किया गया। कुल्लवी नाटी को देश-दुनिया के लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर दिया। वहीं, हजारों लोग इसके साक्षी भी बने।