Follow Us:

धर्मशालाः मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार ने मनाया 74 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला के मैक्लोडगंज में  स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार ने भी 74 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया। निर्वशीत तिब्बत सरकार के तमाम मंत्री और एमपी इस मौके पर मौजूद रहे। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री लोब संग सांगये ने भारतीय झंडे को फहराया और उसके बाद भारतीय राष्ट्रीय गान हुआ। निर्वासित तिब्बत सरकार के मैक्लोडगंज स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सचिवालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तिबत सरकार के प्रधानमंत्री लोभ संघ संगेय ने कहा कि आज भारत की आजादी का दिन है और यह खुशी की बात है कि आजादी से लेकर अब तक भारत की उन्नति हुई है। भारत देश की अर्थव्यवस्था की तरक्की हो। उन्होंने कहा कि तिबती लोगों के लिए जो भारत के लोगों ने किया है वो किसी अन्य देश ने नहीं किया है। इस मौके पर हम भारत का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के विवाद को लेकर कहा कि हम पहले से ही कहते हैं कि भारत को चीन से संभल कर रहना चाहिए। चीन सरकर और चीन सेना ने हमे निर्वासन पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब थोड़ा होशियार रहना शुरू कर दिया है। हम कहते हैं जो हमारे साथ हुआ है उसको देखे की क्या हमारे साथ हुआ है।