Categories: हिमाचल

हिमाचल को प्राकृतिक खेती में अग्रणी बनाने के लिए वैज्ञानिकों को करनी होगी कड़ी मेहनत : राज्यपाल

<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज डॉ. वाई एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के नवनियुक्त कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल से कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती के प्रसार और प्रचार के लिए समर्पित वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीम तैयार करें ताकि प्राकृतिक खेती को सुनियोजित और वैज्ञानिक ढंग से किसानों में लोकप्रिय बनाया जा सके। उन्होंने कुलपति से कहा कि प्राकृतिक खेती में ऐसे कार्यों की आवश्यकता है, जिससे किसान और बागवान इस पद्धति पर भरोसा करें इसके लिए सम्पूर्ण वैज्ञानिक समुदाय तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करना होगा, ताकि प्राकृतिक खेती का लाभ प्रत्येक किसान तक सुनिश्चित हो सके।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र प्राकृतिक खेती के लिए मॉडल केन्द्र बनाए जाएं ताकि आस-पास के किसान मौके पर जाकर प्राकृतिक खेती देख सकें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के प्रश्नों और शंकाओं का वैज्ञानिकों, कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारी द्वारा निचले स्तर पर ही समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय से प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में किसानों और बागवानों को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहना चाहिए।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का प्राकृतिक खेती ही सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्र सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए बजट का प्रावधान किए जाने से पूरे देश में प्राकृतिक खेती लोकप्रिय होगी और किसानों के लिए खुशहाली लाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को किसानों में व्यापक तौर पर अपनाए जाने के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा प्रगतिशील किसानों को इससे जोड़ा जाए। पढ़े लिखे युवा सही मार्गदर्शन के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ाने में और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago