Categories: हिमाचल

शिमला के 5 चिन्हित जगहों पर आज होगी भूकम्प के लिए मॉकड्रिल

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन कमेटी द्वारा आज प्रदेश के समस्त उपायुक्तों के साथ प्राकृतिक आपदा(भूकम्प) घटित होने से पूर्व तैयारियों की समीक्षा बारे वीडियों कॉन्फ्रैंसिंग का आयोजन किया गया। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपरांत बताया कि शिमला के 5 चिन्हित जगहों पर आज भूकंप से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूर्व अभ्यास में सेना, आई.टी.बी.पी.,अर्धसैनिक बल, गृहरक्षक, पुलिस, फायर सर्विसिज तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगें।उन्होंने कहा कि मार्कड्रिल से विभिन्न विभागों के डिजास्टर रिस्पांस प्लान की कमियों को भी दूर करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने मीडिया कर्मियों तथा स्थानीय लोगों से मॅाकड्रिल में अपना सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला में भूकम्प या अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सेना, आई.टी.बी.पी., अर्धसैनिक बल, गृहरक्षक, पुलिस, फायर सर्विसिज के 6000 प्रशिक्षित जवान उपलब्ध हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तहसील, खंड और पंचायत स्तर पर आपदा से निपटने बारे समय समय पर कार्यशालाओं का आयोजन  किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान शिमला के विभिन्न नालों की सफाई बारे सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी छोटे और बडे़ वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क के मध्य सावधानी पूर्वक चलाने को कहा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

10 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

11 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

11 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

12 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

12 hours ago