Categories: हिमाचल

दरारें दिखने के बाद कुल्लू का भूतनाथ ब्रिज यातायात के लिये बंद

कुल्लू जिले में भूतनाथ पुल में दरारें दिखने के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने बताया कि कुल्लू नगर बस स्टैंड और भूतनाथ मंदिर को जोड़ने वाले भूतनाथ पुल को करीब पांच साल पहले यातायात के लिये खोला गया था, हालांकि अब इसमें दरारें देखी गयी हैं, जो वाहनों की आवाजाही के लिये सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सिफारिश पर पुल को मरम्मत के लिये पांच फरवरी तक के लिये बंद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुल बंद रहने तक कुल्लू शहर में यातायात के सुचारु और निर्बाध आवागमन के लिये विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं। भूतनाथ में ब्यास नदी पर बने 96 मीटर लंबे दोहरे मार्ग वाले पुल का निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नौ अक्टूबर 2013 को इसका उद्घाटन किया था।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

15 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

30 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

42 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

54 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago