Follow Us:

शिमला: संजौली-ढली बाईपास पर गिरा पेड़, सड़क बंद-लगा लंबा जाम

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। शिमला में बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश के कारण शिमला में भूस्खलन के बाद अब पेडों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

थोड़ी देर पहले संजौली-ढली बाई पास पर संजौली कॉलेज के नीचे पेड़ गिर गया। इस पेड़ के गिरने से एक गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेड़ गिरने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, ये सड़क काफ़ी व्यस्त रहती है। लेकिन, ग़नीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पेड़ को सड़क से हटाने में जुटे हुए हैं।