Follow Us:

HPCA क्रिकेट एकेडमी गुरुकुल स्कूल राजगढ़ के लिए हुआ ट्रायल, 15 लड़के और 5 लड़कियां चयनित

पी. चंद |

सिरमौर उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत एचपीसीए क्रिकेट एकेडमी गुरुकुल स्कूल राजगढ़ में लड़के और लड़कियों का ट्रायल करवाया गया। एकेडमी के कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि गुरुकुल स्कूल क्रिकेट एकेडमी का संचालन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाया जा रहा है।

इस वर्ष एकेडमी में खिलाड़ी का चयन 8 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु में लड़के तथा लड़कियां का चयन किया गया जिसमें लड़के 15 और 5 लड़कियों का चयन किया गया। हालांकि अन्य  क्षेत्रों से भी अपने ट्रायल के लिए प्रतिभागी या है जिसके लिए उपमंडल संगड़ाह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ा से 10+2 का छात्र प्रियांशु  का चयन किया गया। एकेडमी के कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि अकैडमी में है।

राज्य स्तरीय अंडर -16 और अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों ने काफी अच्छी प्रतिभाएं दिखाएं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अनिवार्य है जिससे बच्चों का भौतिक विकास शारीरिक रूप से स्वस्थ मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोग और सक्षम रहता है। बच्चे अपने कार्य प्रणाली में नियंत्रण अपने आप को उभारने की कोशिश सदा तत्पर रहते हैं जिसके लिए वह किसी भी प्रकार का नशे की लत अपने जीवन में नहीं लाएंगे। दीपक ठाकुर ने बताया बच्चे हमारे भविष्य का सितारे हैं हम ज्यादा से ज्यादा एकेडमी में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को भी उभारने की कोशिश करते हैं।