हिमाचल

जनमंच का विरोध करने वाली कांग्रेस की सरकार खुद गांव के द्वार: त्रिलोक कपूर

धर्मशाला: पूर्व भाजपा सरकार ने आम जनता की समस्याओं के घर-द्वार पर समाधान के लिए जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की थी। उस समय कांग्रेस ने उसका विरोध किया था। अब उसी दल कांग्रेस की सरकार को गांव के द्वार जाने को मजबूर होना पड़ा है। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान में कही। कपूर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को अब जनता की याद आई है और सरकार गांव के द्वार जा रही है। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस द्वारा पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जाता रहा हो, लेकिन कहीं न कहीं कांग्रेस सरकार ही अब भाजपा की नीतियों को कॉपी करने लगी है, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय में सरकार प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है, ऐसे में लोकसभा चुनाव में किस मुंह से जनता के बीच जाएगी, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर अब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री जनता के बीच जाने को अभियान चला रहे हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि जनता के बीच जाने का फायदा भी तभी मिलेगा, जब जनता के लिए कुछ करेंगे, लेकिन जब किया ही कुछ नहीं तो जनता के बीच जाने का भी क्या लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने एक साल के निर्णयों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

6 mins ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

1 hour ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago