Follow Us:

त्रिलोक कपूर ने दूसरी बार महामंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

|

भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने दूसरी बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से उनके निवास स्थान नई दिल्ली स्थित शिष्टाचार भेंट करते हुए हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार पूर्वक चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने केंद्रीय खेल मंत्री से यह भी आग्रह किया कि प्रदेश की पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान 22 जुलाई 2021 को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडबाडी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 करोड़ 50 लाख की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार के खेल सचिव को प्रस्तुत कर दी थी, वहीं बैजनाथ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फटाहर के तरस नामक स्थान पर बहुउद्देशीय खेल परिसर बनाने के लिए 9 करोड रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेज दी गई थी।

भाजपा नेता ने बताया कि दोनों मैदान ऐसे पिछड़े क्षेत्र से जुड़े हुए हैं जहां की बच्चों को खेल जगत में अभ्यास और तैयारी करने के लिए खेल की पर्याप्त सुविधा नहीं है। जबकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा को प्रदर्शित करने के लिए अपार क्षमता रहती है।
उन्होंने खेल मंत्री से यह आग्रह किया है कि जल्द ही उक्त दोनों खेल मैदान के निर्माण के लिए प्रस्तावित राशि की स्वीकृति प्रदान की जाए। इस अवसर पर श्री अनुराग ठाकुर ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके यह आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस दिशा में यथासंभव राशि स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा।