Categories: हिमाचल

त्रिलोक कपूर का पलटवार, एयरकंडीशनर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष BJP की बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगाए आरोपों पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि एयरकंडीशनर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सरकार की बजाए अपनी पार्टी की तरफ ध्यान दें। उन्होंने कहा कि&nbsp;कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा व्यक्त की गई सच्चाई को कांग्रेस पार्टी हल्के में न ले। यह बिल्कुल सच है कि कांग्रेस पार्टी जनमानस के बीच जाने के बजाय एयर कंडीशनर कमरों से चल रही है। जिसके कारण कांग्रेस पिछले 72 वर्ष के इतिहास में सबसे दयनीय स्थिति में अंतिम सांस ले रही है। वर्तमान में अगर देखा जाए तो कांग्रेस कोमा में है।</p>

<p>भाजपा नेता ने कहा कि मुद्दा बहीन कांग्रेस के पास न जनता के बीच में जाने के लिए और न ही जयराम सरकार के विरुद्ध बोलने का कोई मुद्दा है। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध कभी अटल टनल में हाथ अभिवादन को लेकर, तो कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में संबोधन न दिए जाने तो कभी करोना के विरूद्ध उठाए जा रहे कदमों को लेकर अपनी चिंता प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग की कांग्रेस बात करती है पर उन्हें शायद याद नहीं कि कांग्रेस कार्यकाल में हेलीकॉप्टर का उपयोग कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिए किया गया।</p>

<p>बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व को हल्के में ले कर अपनी दिशा से भटक रही है। जयराम ठाकुर जिस कुशलता के साथ कोरोना के विरुद्ध लड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के समुचित विकास को आगे बढ़ा रहे हैं इससे निश्चित रूप से जयराम ठाकुर दिन प्रतिदिन ओर मजबूत हो रहे हैं । यह संयोग है कि जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की दोनों सरकारें पूरे तालमेल के साथ जनता की सेवा में काम कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हिमाचल प्रदेश से हैं, जिनका मुख्यमंत्री को पूरा-पूरा आशीर्वाद प्राप्त है।&nbsp;</p>

<p>भाजपा नेता कपूर ने कहा जिस गति से नड्डा का देश की राजनीति में राजनीतिक कद ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है उससे यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जयराम सरकार द्वारा पुन: सत्ता में आना और कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश से हमेशा-हमेशा के लिए जाना तय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

1 hour ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

2 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

7 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

7 hours ago