Follow Us:

नगर निगम मंडी में जीत दर्ज कर पहुंचे दो मौसेरे भाई

बीरबल शर्मा, मंडी |

पहली ही नगर निगम में दो मौसेरे भाईयों ने जीत हासिल करके नया रिकार्ड कायम कर दिया है। रोचक यह है कि इनमें एक कांग्रेस से जीता है तो दूसरा भाजपा से जीता है। दोनों ही मेयर पद के दावेदार हैं मगर बाजी एक के ही हाथ में लगेगी और वह भाजपा के वीरेंद्र आर्य हो सकते हैं जो वार्ड नंबर 6 से जीते हैं।

वह जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि कांग्रेस से उनके मौसेरे भाई राजेंद्र मोहन वार्ड नंबर चार से विजयी हुए हैं। अब देखना यह है कि दोनों अलग-अलग दलों से होते हुए नगर निगम में किस तरह से गलबहियां डालते हैं या फिर भी अपने अपने दल के साथ रहते हुए दूरी बनाए रखते हैं।