Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से दो औऱ लोगों ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 77

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला सिरमौर के नाहन में दो लोगों ने कोरोना से जंग हार ली। इनमें 32 वर्षीय महिपाल निवासी नाहन की देर रात मौत हो गई। मृतक कोरोना पॉजिटिव को 12 सिंतबर को आईजीएमसी शिमला के आसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 

वहीं, इसके अलावा नाहन निवासी 71 वर्षीय विजय धमीजा आज सुबह आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। व्यक्ति को 13 तारीख को नाहन में भर्ती किया गया था। इसके बाद व्यक्ति की तबीयत जादा खराब हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।